जरूशलम, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बुधवार को इजरायली नेतृत्व के साथ अपनी बातचीत में आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं।
जरूशलम, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बुधवार को इजरायली नेतृत्व के साथ अपनी बातचीत में आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं।
राष्ट्रपति मुखर्जी इजरायल के राष्ट्रपति रेउवेन रिवालिन और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत कर रहे हैं। वह इजरायली संसद नेसेट को भी संबोधित करने वाले हैं।
राष्ट्रपति मुखर्जी का बुधवार सुबह औपचारिक स्वागत किया गया। हाल ही में इजरायल और फिलिस्तीन के बीच हुई हिंसक झड़पों के संदर्भ में मुखर्जी ने कहा, “हाल की हिंसा से हम चिंतित हैं। भारत सभी तरह की हिंसा की निंदा करता है। हम हमेशा मसलों के शांतिपूर्ण समाधान का पक्ष लेते रहे हैं।”
राष्ट्रपति ने कहा, “मैं इजरायली नेतृत्व से हाल की घटनाओं पर उनका नजरिया जानूंगा। क्षेत्र की इन घटनाओं से पूरी दुनिया में चिंता बढ़ी है और भारत पर इसका सीधा असर पड़ता है।”
मुखर्जी फिलिस्तीन की यात्रा के बाद इजरायल आए हैं। फिलिस्तीन ने उनसे आग्रह किया था कि वह विवाद के मुद्दे को इजरायल के सामने उठाएं।
राष्ट्रपति ने फिलिस्तीन राष्ट्र की स्थापना और पूर्वी जेरूशलम को इस राष्ट्र की राजधानी बनाने के प्रति भारत के समर्थन को फिलिस्तीन में दोहराया था।
लेकिन, इजरायली नेतृत्व इस बात से चिंतित है कि मुखर्जी ने फिलिस्तीन के सामने उसके नजरिए के हिसाब से हिंसा का मुद्दा नहीं उठाया।
राष्ट्रपति मुखर्जी की इजरायली नेतृत्व से कृषि, रक्षा, शिक्षा, शोध, विज्ञान और साइबर सुरक्षा पर भी बातचीत होनी है।
dharmpath.com dharmpath