आयरलैंड के बजट में कर छूट का प्रस्ताव

डबलिन, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। आयरलैंड की सरकार ने 2016 के बजट में करों में छूट और योजनाओं पर खर्च बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वित्त मंत्री माइकल नूनन ने मंगलवार को संसद में बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सल सोशल चार्ज (यूएससी) में बदलाव से सभी कर्मचारियों और आयकरदाताओं को लाभ होगा।

यूएससी आय पर लगने वाला कर है, जिसकी शुरुआत 2011 में की गई थी।

नूनन ने कहा कि वह यूएससी पर लगने वाली तीन न्यूनतम कर दरों को घटाने का प्रस्ताव कर रहे हैं। इसे 1.5 फीसदी से घटाकर एक फीसदी, 3.5 फीसदी से घटाकर तीन फीसदी और सात फीसदी से घटाकर 5.5 फीसदी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यूएससी दायरे में आने की सीमा 12000 यूरो से बढ़ाकर 13000 की जा रही है।

नूनन ने कहा कि सिर्फ तंबाकू उत्पादों पर सरकार कर बढ़ाने जा रही है। सिगरेट के हर पैकेट के दाम में 50 सेंट की बढ़ोतरी की जा रही है।

इस बीच, सार्वजनिक व्यय और सुधार मामलों के मंत्री ब्रेंडन हाउलिन ने कहा कि पहली जनवरी, 2016 से प्रति घंटा न्यूनतम मजदूरी 8.65 यूरो से बढ़ाकर 9.15 यूरो की जा रही है। पेंशन भी प्रति सप्ताह पांच यूरो बढ़ाई जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493