लक्मे फैशन वीक समर-रिसोर्ट 2016 का आयोजन मार्च में

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। लक्मे फैशन वीक (एलएफडब्लू) समर-रिसोर्ट 2016 के संस्करण का आगाज यहां एसटी. रेगिस होटल में 30 मार्च से होगा।

उल्लेखनीय है कि पांच-दिवसीय इस आयोजन में दुनियाभर से प्रतिभाओं को लाने और सर्वश्रेष्ठ तरीके से फैशन का जश्न मनाने का वादा किया गया है।

इससे पहले अगस्त में यहां विंटर फेस्टिव संस्करण का आयोजन हुआ था, जिसमें नम्रता जोशीपुरा और नरेंद्र कुमार जैसे डिजाइनरों में भाग लिया था। इसके अलावा इसमें अभिनेता-हास्य कलाकार वीर दास ने भी डिजानर के तौर पर पदार्पण किया था।

लक्मे फैशन वीक संयुक्त रूप से कॉस्मेटिक ब्रांड लक्मे और आईएमजी रिलायंस द्वारा आयोजित किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493