‘डॉन 3’ के कलाकारों में फेरबदल नहीं

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी ने उन अफवाहों का खंडन किया है जिनमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के ‘डॉन 3’ में न होने की बात कही गई थी। निर्माता का कहना है कि फिल्म के कलाकारों में फेरबदल करने का कोई इरादा नहीं है।

बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म में खलनायक की भूमिका की ओर रुख कर सकते हैं।

रितेश सिधवानी ने यह भी कहा कि फरहान अख्तर के तीसरे सीक्वल की पटकथा अभी तैयार हो रही है।

रितेश ने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘डॉन 3’ और इसके कलाकारों के लिए कई अटकलें लगाई जा रही हैं। कलाकारों को बदलने का कोई विचार नहीं है। पटकथा पर काम चल रहा है।”

अमिताभ बच्चन की 2006 की फिल्म ‘डॉन’ के रीमेक ‘डॉन 2’ में शाहरुख बिग-बी के नक्शेकदम पर चले, फिल्म की समान रूप से सराहना की गई और फिल्म ने अच्छा कारोबार किया।

‘डॉन’ के सीक्वल में प्रियंका मुख्य भूमिका में थी। फिल्म में बोमन ईरानी भी प्रमुख भूमिका में थे।

फरहान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘डॉन 3’ शाहरुख की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और फरहान और सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493