ब्रायन लारा से मिली परिणीति चोपड़ा

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को हैदराबाद में वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा से मिलने का मौका मिला। परिणीति ने कहा कि वह कमाल के इंसान हैं, उनसे मिलना कमाल की बात है।

परिणीति चोपड़ा ने ट्विटर पर यह बात अपने प्रशंसकों के साथ साझा की। उन्होंने लिखा, “आप (ब्रायन) एक कमाल के इंसान है। आपसे मिलना एक सौभाग्य की बात है।”

फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ की अभिनेत्री ने लारा के साथ दो तस्वीरें भी साझा की। वह बुधवार को हैदराबाद में एक इंटरनेट आधारित टीवी स्ट्रीमिंग सेवा प्रदाता अमेरिकी यपपटीवी के शुभारंभ पर ब्रायन से मिलीं।

परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार 2014 में आई फिल्म ‘किल दिल’ में देखा गया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “यहां यपपटीवी का शुभारंभ अद्भुत रहा।”

अपने नए छरहरे अवतार के बाद, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन परिणीति कई कलाकारों द्वारा अभिनीत वेब-सीरीज ‘मैन्स वल्र्ड’ में नजर आईं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493