पाकिस्तान में सिख तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को अंतिम रूप

इस्लामाबाद, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के शरणार्थी न्यास संपत्ति बोर्ड (ईटीपीबी) ने बताया है कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक की 546वीं जयंती के मौके पर पाकिस्तान आने वाले सिख तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को अंतिम रूप दे दिया गया है।

द न्यूज की बुधवार की रपट के अनुसार, बोर्ड अध्यक्ष सिद्दीक-उल-फारूक ने बताया कि लाहौर में मंगलवार को एक बैठक में सिख तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, उनके रहने का इंतजाम और परिवहन संबंधी योजनाओं को अंतिम रूप दिया गया है।

फारूक ने कहा कि तीर्थयात्रियों को पूरी तरह से चाक चौबंद सुरक्षा मुहैया कराना बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा, “सिख श्रद्धालु 20 नवंबर को पाकिस्तान पहुंचेंगे। वे यहां एक हफ्ते रहेंगे। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम भारत और अन्य जगहों से आने वाले अपने मेहमानों के लिए आसानियां पैदा करें।”

गुरु नानकजी की जयंती 25 नवंबर को मनाई जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493