अंतर्राष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से सन्यास लेंगे जहीर

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान अंतर्राष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से सन्यास लेंगे। वह गुरुवार को इस सम्बंध में आधिकारिक घोषणा करेंगे।

भारत के लिए 15 साल के करिेयर में 92 टेस्ट मैच खेरते हुए 311 टेस्ट विकेट लेने वाले जहीर हालांकि एक और सत्र तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलना जारी रखेंगे।

जहीर ने भारत के लिए सभी फारमेट में 610 विकेट लिए हैं और वह इस मामले में भारत के चौथे सबसे सफल गेंदबाज हैं। वह टेस्ट मैचों में भारत के लिए दूसरे सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं।

चोट के कारण जहीर लम्बे समय से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सके हैं। तीन साल पहले जहीर ने अपना अंतिम एकदिवसीय मैच खेला था।

जहीर ने भारत के लिए 200 एकदिवसीय और 17 टी-20 मैच खेले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493