अनुचित बयानबाजी के लिए भारतीय टीम के प्रबंधक पर जुर्माना

इंदौर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रबंधक विनोद फड़के पर गुरुवार को उनकी मैच फीस का 40 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।

आईसीसी द्वारा यह जुर्माना दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी एकदिवसीय सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले अम्पायर विनीत कुलकर्णी को लेकर अनुचित बयानबाजी के लिए लगाया गया है।

फड़के ने टी-20 और एकदिवसीय मैचों के दौरान कुलकर्णी को लेकर अनुचित बयान दिया था और कहा था कि टीम प्रबंध इस सम्बंध में सीरीज के बाद शिकायत दर्ज कराएगा।

भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने भी कुलकर्णी की आलोचना की थी और कहा था कि कुछ अहम फैसला भारत के पक्ष में नहीं गए।

बीसीसीआई ने इस सीरीज के घरेलू अम्पायर के लिए कुलकर्णी का नाम आगे किया था। पाकिस्तान के अलीम डार सीरीज के लिए तटस्थ अम्पायर हैं।

भारतीय टीम तीन मैचों की टी-20 सीरीज 0-2 से हार गई थी। पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493