‘लव एक्सचेंज’ 2 अलग संस्कृतियों का मिश्रण है : शेट्टी

मुंबई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। निर्देशक राज वी. शेट्टी का कहना है कि उनकी आगामी रोमांटिक फिल्म ‘लव एक्सचेंज’ में खूबसूरती से दो अलग संस्कृतियों का मिश्रण किया गया है। यह एक रोमांटिक कहानी है।

शेट्टी ने कहा, “फिल्म ‘लव एक्सचेंज’ हल्के-फुल्के तरीके से दो अलग-अलग संस्कृतियों को एक साथ मिलाया गया है। फिल्म में प्रेमियों को एक दूसरे की संस्कृति को जानने के लिए कहा जाता है, ताकि वह शादी के बाद बेहतर जीवन बिता सकें और इसलिए मुझे लगता है कि सभी संस्कृतियों के लोग फिल्म पसंद करेंगे।”

फिल्म में मोहित मदन और ज्योति शर्मा मुख्य भूमिका में हैं, जो मराठी और पंजाबी परिवारों से हैं।

निर्देशक ने कहा कि किसी अन्य संस्कृति को अपनाना आसान काम नहीं है, इसलिए परिवार को फैसला करना चहिए कि दोनों को तीन महीने के लिए उनके उनके ससुराल भेजा जाए, ताकि वह उनके परिवारों की संस्कृति जान सकें।

नई जोड़ी के बारे में शेट्टी ने कहा, “मैंने पटकथा खत्म करने के बाद महसूस किया कि इसके लिए नए चेहरों की जरूरत है और मैंने फिल्म की हिरो हिरोइन को चुना। मोहित और ज्योति के बीच की केमिस्ट्री अच्छी है।”

‘लव एक्सचेंज’ नादिया अली शिराजी द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 30 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493