गुड़गांव, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में 38 साल बाद वापसी करने वाले फुटबाल के महान खिलाड़ी पेले ने गुरुवार को उनके हमवतन जीको की सराहना करते हुए उन्हें फीफा के अध्यक्ष पद के लिए उत्तम उम्मीदवार बताया।
ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी जीको फीफा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं।
पेले ने फीफा में भ्रष्टाचार की खबर पर निराशा जताई और कहा कि उनके अनुसार खेल को समझने वाले और पसंद करने वाले जीको अध्यक्ष पद के लिए उत्तम दावेदार हैं।
पेले ने कहा, “मैं किसी ईमानदार और खेल की इज्जत करने वाले व्यक्ति को फीफा के अध्यक्ष पद पर देखना चाहता हूं और मैं जानता हूं कि जीको में वह क्षमता है और वह एक अच्छे दावेदार हैं।”
पेले ने यह भी कहा कि आलोचना करना आसान है। फीफा भले ही भ्रष्ट हो, लेकिन उसने विश्व में फुटबाल के विकास के लिए बहुत किया है। दुर्भाग्य से फीफा के अधिकारी इंसान हैं और उन्होंने गलती की है।
फीफा के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अगले साल 26 फरवरी में होना है।
dharmpath.com dharmpath