एसपी जैन ‘द इकॉनॉमिस्ट’ के शीर्ष बी-स्कूलों में

मुंबई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रतिष्ठित आर्थिक पत्रिका ‘द इकॉनॉमिस्ट’ के दुनिया के श्रेष्ठतम बिजनेस स्कूलों की 2015 की रैंकिंग में भारत से दो प्रबंधन संस्थानों को शामिल किया गया है। ये हैं 50 साल पुराना भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम)-अहमदाबाद और 11 साल पुराना एसपी जैन स्कूल ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट।

इस रैंकिंग में एसपी जैन को शिकागो बिजनेस स्कूल, हार्वर्ड, एमआईटी, स्लोन, केलॉग, व्हार्टन तथा अन्य प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय स्कूलों की पंक्ति में रखा गया है। सिर्फ छह सप्ताह पहले फोर्ब्स ने एसपी जैन को एक वर्षीय एमबीए कार्यक्रम के लिए दुनिया के श्रेष्ठतम बिजनेस स्कूलों की एक सूची में 10वें स्थान पर रखा था।

एसपी जैन के मुंबई परिसर से जारी एक बयान के मुताबिक, गत पांच साल से संस्थान श्रेष्ठतम स्कूलों में बना हुआ है।

एसपी जैन स्कूल ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट के अध्यक्ष नितीश जैन ने कहा, “पांच साल पहले जब स्कूल को वैश्विक रैंकिंग में जगह मिली थी, तो कइयों को आश्चर्य हुआ था, क्योंकि अधिकतर लोगों को इस स्कूल की जानकारी नहीं थी। अब लगतार पांच साल से रैंकिंग में बने रहने से दुनियाभर में स्कूल को जाना जाने लगा है।”

उन्होंने कहा, “हमने व्यावसायिक शिक्षा को पुनर्परिभाषित किया है और इसी वजह से हमारे छात्रों को उद्योग में विशेष सम्मान दिया जाता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493