राजकोट में ‘पहली’ जीत के साथ आगे निकलना चाहेगा भारत

राजकोट, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात के खूबसूरत शहर राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर 18 अक्टूबर को भारत को दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। भारत इस मैदान पर ‘पहली’ जीत के साथ सीरीज में आगे निकलना चाहेगा।

इस मैदान पर अब तक सिर्फ दो मैच खेले गए हैं। एक एकदिवसीय और एक टी-20। इंग्लैंड एकके खिलाफ एकदिवसीय मैच में भारतक को हार मिली है लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में उसे जीत मिली थी। अब भारत इस मैदान पर पहली एकदिवसीय जीत का स्वाद चखना चाहेगा।

11 जनवरी, 2013 को यहां भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय मैच हुआ था। इस मैच को इंग्लैंड ने नौ रनों से जीता था। इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 50 ओवरों में चार विकेट पर 325 रन बनाए थे जबकि भारत 50 ओवरों में नौ विकेट पर 316 रन ही बना सका था।

इस मैच में इंग्लैंड की ओर से एलिस्टर कुक (75) और इयान बेल (85) ने अर्धशतक लगाए थे जबकि भारत की ओर से गौतम गम्भीर (52), युवराज सिंह (61) और सुरेश रैना (50) ने अर्धशतक लगाए थे। अजिंक्य रहाणे (47) पारी की शुरुआत करते हुए चूक गए थे।

उस समय भारत के सामने इंग्लैंड था और अब दक्षिण अफ्रीका है, जिसे कभी भी कमजोर नहीं आंका जा सकता। ऐसे में भारत को इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाने के लिए अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। दोनों टीमें अभी 1-1 की बराबरी पर हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493