इस साल अगस्त से ही चीनी मुसलमान सऊदी अरब की यात्रा पर जा रहे थे। हज यात्रियों को मक्का ले जाने और हाजियों को वहां से लाने के लिए 94 चार्टर विमानों का इस्तेमाल किया गया।
धार्मिक मामलों के राज्य प्रशासन के उपप्रमुख जियांग जियानयोंग ने हवाईअड्डे पर हाजियों को बधाई दी।
गौरतलब है कि इस साल हज यात्रा के दौरान सऊदी अरब में दो बड़े हादसे हुए, जिसमें करीब 1,000 लोगों की मौत हो गई। एक हादसा क्रेन गिरने के कारण हुआ, जिसमें 111 लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरा हादसा मक्का में भगदड़ मचने के कारण हुआ, जिसमें 769 लोगों की मौत हो गई। इनमें से चार श्रद्धालु चीन के गान्सू प्रांत के थे।
dharmpath.com dharmpath