चीन 2020 तक देशवासियों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने को प्रतिबद्ध

शी ने बीजिंग में वैश्विक गरीबी न्यूनीकरण एवं विकास फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि चीन गरीबी के खिलाफ लड़ाई में सरकार और जनता के सहयोग से काम करेगा।

शी ने अपने भाषण में 1960 के दशक में शांक्सी प्रांत के एक छोटे गांव में किसान के रूप में काम करने के अपने व्यक्तिगत अनुभवों को भी साझा किया।

पिछले कुछ दशकों में हालांकि चीन ने गरीबी से निजात पाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

चीन ने पिछले 15 सालों में 60 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है।

चीन पहला विकासशील देश है, जिसने गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले लोगों की संख्या को आधी करने के सहस्राब्दि विकास लक्ष्य (एमडीजी) को वर्ष 2015 की निर्धारित समय सीमा से पहले पूरा कर लिया।

शी ने कहा, “इन उपलब्धियों के बावजूद चीन विश्व का सबसे बड़ा विकासशील देश है और यहां शहर तथा गांव के अंतर को पाटना अब भी एक बड़ी चुनौती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493