मुंबई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने बताया कि लघु फिल्म ‘नयनतारा’ज नेकलेस’ में वह मुख्य भूमिका निभा रही हैं और यह फिल्म उनके लिए थोड़ी मुश्किल है, क्योंकि यह उनकी असल जिंदगी से बिल्कुल अलग है।

रॉयल स्टैग बैरल सेलेक्ट लार्ज शॉर्ट फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म पर कोंकणा ने गुरुवार को कहा, “मेरी भूमिका जो असल जिंदगी में हूं, उससे बिल्कुल अलग है। यह मेरे आरामदायक क्षेत्र से अलग थी।”
जयदीप सरकार द्वरा निर्देशित फिल्म में कोंकणा और ‘चिल्ड्रन ऑफ वॉर’ की अभिनेत्री तिल्लोत्तमा शोम एक अलग तरह के किरदार में हैं। फिल्म दोनों अभिनेत्रियां दोस्तों का किरदार निभा रही हैं।
कोंकणा ने अपनी सह-कलाकार के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए कहा, “तिल्लोत्तमा और मैं पहले भी बहुत अच्छे दोस्त, पड़ोसी हैं और हम बहुत मिलते हैं। दोस्तों का किरदार निभाना दिलचस्प रहा, क्योंकि जो आप फिल्म में देखेंगे, हम वैसे दोस्त नहीं हैं, फिल्म में दर्शया गया है उससे हमारा व्यवहार थोड़ा अलग है। तिल्लोत्तमा का किरदार मेरे किरदार की तरह बनना चाहता है।”
निर्देशक जयदीप सरकार विज्ञापन निर्देशक हैं। उन्होंने उनके साथ 2014 में काम किया था।
अभिनेत्री ने कहा, “मैंने इससे पहले भी जयदीप के साथ किया है और हम 1998 से एक-दूसरे को जानते हैं। मैं उनके साथ काम करने लिए उत्साहित थी।”
dharmpath.com dharmpath