नाइजीरिया में आत्मघाती हमला, 7 मरे

अबुजा, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। नाइजीरिया के ब्रोनो राज्य में हुए आत्मघाती हमले में कम से कम सात लोग मारे गए हैं।

अबुजा, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। नाइजीरिया के ब्रोनो राज्य में हुए आत्मघाती हमले में कम से कम सात लोग मारे गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी के समन्वयक अब्दुलकदीर इब्राहिम ने कहा, “राज्य की राजधानी बोर्नो में मैदूगुड़ी शहर के पास शुक्रवार तड़के तीन महिला आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा किया। इसमें कम से कम 10 लोग घायल हो गए।”

इब्राहिम ने कहा, “अस्पताल ले जाए गए 17 घायलों में आत्मघाती हमलावरों सहित सात लोगों की मौत हो गई।”

नाइजीरिया के मैदूगुड़ी शहर में आत्मघाती हमलों में गुरुवार देर शाम से मरने वालों की संख्या 36 हो गई है।

इससे पहले गुरुवार को मैदूगुड़ी की मस्जिद में दो आत्मघाती हमले हुए। बचावकर्मियों ने कहा कि इन दो हमलों में 29 लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय पुलिस ने हमलों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मैदूगुड़ी मस्जिद में हुए दो आत्मघाती हमलों में मुख्यत: वहां मौजूद श्रद्धालुओं की मौत हुई। हमला मस्जिद के बाहर हुआ। इससे मस्जिद की इमारत ढह गई।

आतंकवादी समूह बोको हरम को हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। यह समूह इस्लामी राज्य बनाने के लिए सरकार के खिलाफ लड़ रहा है। उन्होंने पिछले कुछ सालों से नाइजीरियाई क्षेत्र और राजधानी में बम विस्फोट किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493