ओदेंसी (डेनमार्क), 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। दो बार के ओलम्पिक चैम्पियन चीन के लिन डान यहां जारी योनेक्स डेनमार्क ओपन बैडमिंटन चैम्पिनयशिप के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में हार गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक टूर्नामेंट के छठे वरीय खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने शुक्रवार को डान को 36 मिनट में 21-8, 21-7 से हराया।
विक्टर सेमीफाइनल में चीन के चेन लोंग से भिड़ेंगे, जिन्होंने हांगकांग के वेई नान को तीन गेम तक चले मुकाबले में 13-21, 21-13, 21-16 से हराया।
पुरुष एकल में भारत की चुनौती समाप्त हो चुकी है लेकिन महिला एकल में पीवी सिंधु सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं।
dharmpath.com dharmpath