रीटा भादुड़ी का धारावाहिक ‘मोही’ में प्रवेश

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेत्री रीटा भादुड़ी टेलीविजन धारावाहिक ‘मोही’ में प्रवेश लेने जा रही हैं। अभिनेत्री इसके लिए काफी उत्साहित हैं।

टेलीविजन चैनल-स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक में अभिनेत्री, रिश्मा रोचलनी की दादी का किरदार निभाएंगी। रिश्मा, अनुष्का के किरदार में हैं।

रीटा ने अपने बयान में कहा, “मैं शुरुआत से यह शो देख रही हूं और मुझे इसकी कहानी पसंद है और जब मुझसे इसके लिए संपर्क किया गया तो मैं खुश थी।”

‘मोही’ छोटे से गांव की एक लड़की की कहानी है लेकिन उसके सपने बड़े हैं। वह एक डॉक्टर बनना चाहती है और अपने सपनों को पूरा करने के लिए पुणे आती है और जब उसे प्यार होता है तो उसके जीवन में बदलाव आ जाता है।

रीटा ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं इसमें दादी के किरदार में नजर आऊंगी। यह सकारात्मक किरदार है और मैं अपनी पोती के समर्थन में नजर आऊंगी।”

अभिनेत्री रीटा को ‘काजल’, ‘छोटी बहु’ और ‘बानी – इश्क दा कलमा’ जैसे टेलीविजन धारावाहिकों के लिए जाना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493