चीनी निवेशकों ने एफ1 के अधिग्रहण के लिए लगाई बोली

स्काई न्यूज की शुक्रवार को जारी रपट के मुताबिक, चाइना मीडिया कैपिटल (सीएमसी) के नेतृत्व में चीनी कंपनियों का एक समूह ने एफ1 के अधिग्रहण के लिए 8.5 अरब डॉलर की बोली लगाई है।

चीनी मीडिया का समूह इस खेल में 1.5 अरब डॉलर का निवेश करने का इच्छुक है, जिसे पेशेवर अमेरिकी फुटबॉल टीम मियामी डोल्फिन्स के मालिक स्टीफन रॉस ने इकट्ठा किया है।

एफ1 के प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए अभी भी अन्य निवेशकों से दो अरब डॉलर की अतिरिक्त पूंजी की जरूरत है।

यह प्रस्तावित अधिग्रहण ऐसे समय में आया है, जब एफ1 मुश्किल भरे दौर से गुजर रहा है। कई टीमों की माली हालत ठीक नहीं है तो कई टीमें खेल की गुणवत्ता पर चिंताग्रस्त है।

हाल ही में एफ1 की दो छोटी टीमों फोर्स इंडिया और सॉबर ने ईनामी धनरशि के वितरण के बारे में यूरोपीय आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493