संत के माता-पिता को ‘संत’ की उपाधि देंगे पोप फ्रांसिस

वेटिकन सिटी, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस रविवार को 19वीं सदी की फ्रांसिसी संत थेरेज के माता-पिता को भी ‘संत’ की उपाधि से विभूषित (कैनोनाइज) करेंगे। इसके लिए वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में समारोह का आयोजन किया जाएगा।

कैथोलिक चर्च के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब किसी विवाहित दम्पति को एक साथ संत का दर्जा दिया जाएगा।

थेरेज के माता-पिता लुईस और जेली मार्टिन की मुलाकात वर्ष 1858 में हुई थी। लुईस पादरी बनने में नाकाम रहे थे, जबकि जेली नन बनने में विफल रही थीं। दोनों ने उसी साल शादी कर ली और उनके नौ बच्चे हुए, जिनमें थेरेज सबसे छोटी थी।

मार्टिन दम्पति जीवनभर परोपकार कार्य करते रहे और बीमार तथा वृद्धों की सेवा करते रहे।

जेली का 45 वर्ष की उम्र में 1877 में स्तन कैंसर से निधन हो गया। पत्नी की मौत के बाद लुईस ने अपने पांच बच्चों को अकेले ही पाला। दो बड़े हृदयाघातों के बाद 70 वर्ष की उम्र में 1894 में लुईस का भी निधन हो गया।

थेरेज 15 वर्ष की उम्र में नन बन गईं। 24 वर्ष की उम्र में 1897 में तपेदिक से उनका निधन हो गया।

पोप सेंट पायस एक्स ने थेरेज को ‘आधुनिक दौर की महानतम संत’ का दर्जा दिया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493