समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बार्सा ने शनिवार को हुए मैच में रायो के खिलाफ पहले दस मिनटों में ही 2-0 से बढ़त बना ली थी।
दोनों टीमों के बीच का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। नेमार को बार्सिलोना में लियोनेल मेसी की जगह शामिल किया गया था और उन्होंने मेसी की कमी को चार गोल दागते हुए पूरा किया।
स्पेनिश ला लीगा की सूची में अब बार्सिलोना, स्पेन के अग्रणी क्लब रियल मेड्रिड के बाद दूसरे स्थान पर है।
रायो के कई प्रयासों के बावजूद भी नेमार का गोल दागना नहीं रुका और बार्सिलोना को जीत हासिल हुई।
ला लीगा में शनिवार को हुए एक अन्य मुकाबले में रियल मेड्रिड ने लेवांते को 3-0 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath