नौकायन : मुम्बई में होगी सीनियर चैम्पियनशिप

मुम्बई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय नौकायन संघ (वाईएआई) ने कहा है कि सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप-2015 का आयोजन मुम्बई के इंडियन नेवी वाटरमैनशिप ट्रेनिंग सेंटर में 19 से 23 अक्टूबर के बीच होगा।

इस साल की सीनियर चैम्पियनशिप में लेजर (स्टैंडर्ड व रेडियल) वर्ग में 125 से अधिक, पुरुष वर्ग में 470, पुरुष आरएस एक्स वर्ग में 16 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

मुम्बई के संक रॉक लाइटहाउस में पांच दिनों तक इन रेसों का आयोजन होगा।

वाईएआई यूथ नेशनल चैम्पियनशिप-2015 का आयोजन 25 से 25 नवम्बर तक चेन्नई में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493