जोहोर बाहरू (मलेशिया), 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और ब्रिटेन की जूनियर पुरुष हॉकी टीमें रविवार को यहां सुल्तान जोहोर कप के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी।
बीते दो बार से लगातार चैम्पियन भारत ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया को 1-0 से मात दिया था।
भारत ने फाइनल तक पहुंचने के अपने सफर में आस्ट्रेलिया के अलावा पाकिस्तान को 5-1 से, अर्जेटीना को 3-2 से और मलेशिया को 2-1 से मात दी थी।
भारत को हालांकि लीग चरण के दौरान ब्रिटेन के हाथों 3-4 से हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन लगातार तीन मैच जीतकर फाइनल में पहुंची भारतीय टीम कहीं अधिक आत्मविश्वास में होगी।
आस्ट्रेलियाई टीम वहीं कांस्य पदक के लिए अर्जेटीना से खेलेगी।
dharmpath.com dharmpath