हिमाचल में सेब की 3 करोड़ पेटियां बिकी

शिमला, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में सेब का सत्र समाप्त होने वाला है और इस दौरान राज्य में तीन करोड़ से अधिक पेटी सेब बिक चुके हैं। यह बात रविवार को एक अधिकारी ने कही।

20 किलोग्राम की करीब 40-50 लाख पेटियां और बिकनी बाकी है।

बागवानी विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि राज्य से विभिन्न बाजारों में तीन करोड़ से अधिक सेब की पेटियां भेजी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद, विपणन एवं प्रसंस्करण निगम और हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारिता विपणन एवं उपभोक्ता संघ लिमिटेड की बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत 31,758 टन सेब खरीदे गए हैं।

उन्होंने बताया कि किन्नौर और लाहौल एवं स्पीति जिले के ऊपरी इलाकों में कुछ फसल बाकी रह गए हैं।

इन जिलों से इन दिनों किन्नौर जिले के चांगो, रिब्बा और नामगिया घाटी से और लाहौल एवं स्पीति के हर्लिग घाटी के अत्यधिक अच्छी गुणवत्ता वाले सेब अभी टूट रहे हैं।

राज्य का फल उद्योग 3,500 करोड़ रुपये का है, जिसमें अकेले सेब की 89 फीसदी हिस्सेदारी है।

राज्य में आम तौर पर सेब उत्पादन ढाई करोड़ पेटी या करीब पांच लाख टन होता है।

इस साल करीब 3.50 करोड़ पेटी सेब का उत्पादन गत वर्ष के करीब 2.90 करोड़ पेटी उत्पादन से काफी अधिक है।

राज्य का 90 फीसदी सेब घरेलू बाजार में ही खपत होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493