कोलकाता, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिजली कंपनी सीईएससी अगले 12 महीनों में कोलकाता के पांच लाख ग्राहकों के घरों में ऑटोमेटेड मीटर रीडिंग (एएमआर) डिवाइस लगाना चाहती है। यह बात रविवार को आरपी-संजीव गोयनका समूह के अध्यक्ष संजीव गोयनका ने कही।
उन्होंने कहा, “अभी 30 लाख में से करीब 25 हजार ग्राहकों के घरों में एएमआर लगाए जा चुके हैं। आगामी 12 महीने में इसका विस्तार पांच लाखों उपभोक्ताओं तक किया जाएगा।”
सीईएससी आरपी-संजीव गोयनका समूह की कंपनी है।
एएमआर एक कंप्यूटर आधारित उपकरण है, जो मीटर पढ़कर इसे कंपनी के मुख्यालय में बिलिंग के लिए स्वत: भेज देता है।
इस प्रक्रिया से मीटर की सही-सही रीडिंग होती है और उसके आधार पर बिल भेजा जाता है।
dharmpath.com dharmpath