सिडल को टेस्ट टीम में वापसी का भरोसा

सीडल को इस समय चल रहे मेटाडोर एकदिवसीय कप के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को मनुका ओवल में होने वाले दिन-रात के मैच के लिए प्रधानमंत्री एकादश और शनिवार को इसी स्टेडियम में शुरू होने वाले दो दिवसीय मैच के लिए क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश टीम में सीडल को जगह दी गई है।

इंग्लैंड के खिलाफ बीती एशेज श्रृंखला के आखिरी मैच के दौरान चोटिल होने वाले जोश हाजलेवुड को टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए सीडल के सामने मुख्य चुनौती माना जा रहा है।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया की वेबसाइट पर सीडल ने कहा, “मेरे लिए यह एक अच्छा मौका है। पिछले छह महीने मेरे लिए काफी कठिन रहे, क्योंकि इस दौरान मैं सिर्फ खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक ढोता रहा और मुझे खेलने का मौका नहीं मिला।”

सीडल ने कहा, “प्रधानमंत्री एकादश आस्ट्रेलिया की अहम टीम है और इस टीम का पहली बार हिस्सा बनने को लेकर उत्सुक हूं। उम्मीद करता हूं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैं शुरुआती विकेट निकालने में सफल रहूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493