इंस्टाग्राम पर करण के 10 लाख फॉलोअर्स

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। फोटो शेयरिंग वेबसाइट इंस्टाग्राम पर फिल्मकार करण जौहर के 10 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं।

करण ने इंस्टाग्राम पर अधिक सक्रिय रहने का वादा किया है। वह फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

करण ने रविवार को ट्वीट किया, “इंस्टाग्राम पर लाखों प्रशंसक। अधिक सक्रिय रहूंगा। ऐसा लग रहा है कि मैं ट्विटर के साथ धोखा कर रहा हूं, लेकिन सोशल मीडिया और प्यार में सब जायज है।”

बॉलीवुड के 43 वर्षीय फिल्मकार करण सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बारे में जानकारी साझा करते हैं।

करण की आगामी फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में ऐश्वर्य राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

करण की आगामी फिल्म दिल्ली, न्यूयार्क, लंदन और पेरिस सहित विश्व भर के सिनेमाघरों में तीन जून, 2016 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493