स्पाइसजेट की दिल्ली-कोच्चि उड़ान सेवा शुरू

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने सोमवार को नई दिल्ली से कोच्चि के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की। उड़ान सेवा सोमवार से ही शुरू हो गई।

स्पाइसजेट के बिक्री एवं वितरण विभाग की प्रमुख शिल्पा भाटिया ने कहा, “हम घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह के बाजारों में अपना नेटवर्क मजबूत कर रहे हैं, ताकि सर्दी के दिनों में कंपनी को मुनाफा हो सके।”

वर्तमान में स्पाइसजेट दिल्ली-कोच्चि क्षेत्र में दो उड़ान सेवाओं का संचालन कर रही है।

कंपनी 34 घरेलू और छह अंतर्राष्ट्रीय गंतव्य स्थलों के लिए प्रतिदिन 250 उड़ान सेवाओं का संचालन करती है। कंपनी के बेड़े में 35 विमान हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493