न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रधानमंत्री एकादश का नेतृत्व करेंगे हसी

कैनबरा, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी शुक्रवार को मनुका ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले अभ्यास मैच में आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश टीम के कप्तान के रूप में मैदान पर वापसी करेंगे।

इस मैच के लिए 12 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है, जिसमें हसी के भाई डेविड हसी को भी शामिल किया गया है।

दोनों भाइयों का संभवत: यह एकसाथ आखिरी मैच होगा। इस आस्ट्रेलियाई टीम में युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के अलावा कुछ पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी नजर आएंगे।

कैमरून बैंक्रॉफ्ट, जोए बर्न्‍स, उस्मान ख्वाजा और एडम वोग्स न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टीम का हिस्सा होंगे।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के राष्ट्रीय चयनकर्ता रॉडनी मार्श ने कहा, “हाल के वर्षो में यह सबसे मजबूत प्रधानमंत्री एकादश टीम होगी। आस्ट्रेलिया के क्रिकेट कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एकादश टीम के मैचों का काफी महत्व होता है और इस बार चूंकि यह मैच गर्मियों के बाद के सत्र का शुभारंभ करेगा, इसका महत्व और बढ़ जाता है।”

प्रधानमंत्री एकादश आस्ट्रेलियाई टीम :

माइकल हसी (कप्तान), कैमरून बैंक्रॉफ्ट, जोए बर्न्‍स, उस्मान ख्वाजा, एडम वोग्स, डेविड हसी, रायन कार्टर्स (विकेटकीपर), एश्टन आगर, पीटर सीडल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, मार्क स्टेकेटी, बेन टेलर।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493