लंदन, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पत्नी पेंग लियुआन के साथ ब्रिटेन के आधिकारिक दौरे के लिए लंदन पहुंच गए हैं। शी यहां ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निमंत्रण पर आए हैं।
समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ के मुताबिक, राष्ट्रपति शी और उनकी पत्नी पेंग सोमवार रात आठ बजे हीथ्रो हवाईअड्डे पहुंचे। उनका स्वागत ब्रिटेन के विदेश सचिव फिलीप हैमंड ने किया।
राष्ट्रपति शी ने लंदन पहुंचने के बाद एक बयान में कहा, “चीन ब्रिटेन के साथ बढ़ रहे संबंधों को बहुत महत्व देता है। चीन-ब्रिटेन संबंध को मजबूत करना दोनों देशों और इसके लोगों के मौलिक हित में है।”
यह 2005 के बाद चीन के राष्ट्रपति द्वारा ब्रिटेन का पहला दौरा है।
dharmpath.com dharmpath