गुवाहाटी, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी क्लब नॉर्थइस्ट युनाइटेड एफसी ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की कि उसने चोटिल मिग्वेल गार्सिया के स्थान पर कैमरून के डिफेंडर आंद्रे बिके के साथ करार किया है।
क्लब ने बयान जारी करते हुए कहा, “गार्सिया इस सीजन की शुरुआत में ही चोटिल हो गए। उन्हें पूरी तरह ठीक होने के लिए 10 से 12 सप्ताह का समय लगेगा।”
30 साल के बिके इंग्लैंड चैम्पियनशिप में चार्लटन एथलेटिक के लिए खेले और फ्री-एजेंट के तौर पर किसी भी क्लब से करार के लिए उपलब्ध थे।
dharmpath.com dharmpath