बीजिंग, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने पायलटों को प्रशिक्षण देने की सेना की योजना के तहत 16 वैमानिक स्कूलों में 2016 सत्र के लिए छात्र पायलटों की भर्ती शुरू कर दी है।
समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स ने मंगलवार को पीएलए के हवाले से बताया कि छात्र-पायलटों की उम्र 14 से 16 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदकों को अपनी क्षमता के निर्धारण के लिए शारीरिक, मानसिक और व्यवाहारिक जांच से गुजरना पड़ेगा, जिसकी अवधि लगभग आधा या एक दिन की होगी।
उम्मीदवारों को राजनीतिक मूल्यांकन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा और जिन छात्रों ने जून में जूनियर हाई स्कूल स्नातक में अच्छा प्रदर्शन किया होगा उनका चुनाव किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath