मेसी की जगह कोई नहीं ले सकता : बार्सिलोना कोच

बार्सिलोना, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना के कोच लुइस एनरिक ने मंगलवार को कहा कि अर्जेटीना के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी टीम के अगुवा हैं और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता।

मेसी इन दिनों चोटिल हैं और वह नवंबर तक बर्सिलोना के लिए नहीं खेल पाएंगे।

ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार ने शनिवार को रायो वालेकानो के खिलाफ हुए मैच में चार गोल दागते हुए मैच में मेसी की कमी का जरा भी अहसास नहीं होने दिया, लेकिन कोच का मानना है कि उनके लिए मेसी ही टीम के वास्तविक प्रतिनिधि हैं।

नेमार के दमदार प्रदर्शन की बदौलत रायो वालेकानो को बार्सिलोना ने शनिवार को हुए मुकाबले में 5-2 से मात दी थी।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार एनरीक ने कहा, “हमने एक समूह के तौर पर काम करने की कोशिश की है। हमने मेसी में अपना प्रतिनिधि देखा है। हम अचानक से किसी को अपना नया प्रतिनिधि नहीं बना सकते।”

हालांकि, बार्सिलोना के मिडफील्डर सर्जियो बुसकेट्स का मानना है कि नेमार, मेसी की कमी को पूरा कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493