महात्मा गांधी की रिश्तेदार पर व्यापारियों को ठगने का आरोप

जोहानिसबर्ग, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी की एक महिला रिश्तेदार पर दो व्यापारियों से धोखाधड़ी कर 830,887 डालर हड़पने का आरोप लगा है।

ईन्यूज चैनल अफ्रीका के मुताबिक, मंगलवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आशीषलता रामगोबिन (45) को सोमवार को डरबन के दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया। उन्होंने खुद को बेकसूर बताया। उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

गंभीर अपराधों की जांच करने वालों के निदेशालय द हॉक्स डरबन आर्गनाइज्ड क्राइम स्कवाड ने रामगोबिन को 15 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

रामगोबिन पर दो व्यापारियों से 830,887 डॉलर हड़पने का आरोप है। कहा जा रहा है कि उन्होंने व्यापारियों से कहा था कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका के दो अस्पतालों में चादर सप्लाई करने का ठेका मिला है। उन्होंने इन व्यापारियों से बिस्तरों से लदे कंटेनरों की निकासी के लिए धन मांगा।

व्यापारियों ने बताया कि चादर का टेंडर हासिल करने की बात झूठी थी। एक व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने कहा कि रामगोबिन धन का इस्तेमाल किसी और काम में कर रही हैं।

मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493