ओबामा से वार्ता को भारत पर केंद्रित करना चाहता है पाकिस्तान

वाशिंगटन, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की कोशिश है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा से बातचीत को आतंकवाद और अमेरिका द्वारा उठाए गए पाकिस्तानी परमाणु हथियारों की सुरक्षा के बजाय भारत से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित कर दिया जाए। बातचीत गुरुवार को होने वाली है।

वाशिंगटन, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की कोशिश है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा से बातचीत को आतंकवाद और अमेरिका द्वारा उठाए गए पाकिस्तानी परमाणु हथियारों की सुरक्षा के बजाय भारत से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित कर दिया जाए। बातचीत गुरुवार को होने वाली है।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, “शरीफ-ओबामा के बीच वार्ता दोनों देशों के स्थायी रिश्तों पर बल देगी और आपसी सहमति के मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने में मददगार होगी।”

उन्होंने कहा, “इनमें आर्थिक विकास, व्यापार और निवेश, स्वच्छ ऊर्जा, वैश्विक स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन, परमाणु सुरक्षा, आतंकवाद विरोध और क्षेत्रीय स्थिरता शामिल हैं।”

पाकिस्तान की सरकारी समचार एजेंसी एपीपी के अनुसार, पाकिस्तान ने अपने देश में विध्वंसकारी गतिविधियों में भारत के कथित रूप से शामिल होने से संबंधित तीन डोजियर विदेश मंत्री जान केरी को बुधवार को सौंपे।

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने ब्लेयर हाउस में केरी से मुलाकात के दौरान ये दस्तावेज सौंपे। केरी को पाकिस्तान के संघशासित कबायली इलाकों, ब्लूचिस्तान और कराची में भारतीय एजेंसियों की कथित अस्थिरता फैलानी वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई।

एपीपी के अनुसार, शरीफ ने दोनों देशों के रिश्तों को सुधारने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

लेकिन, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किरबी ने संवाददाताओं से कहा, “उन्हें नहीं पता है कि हमें पाकिस्तान से भारत से संबंधित दस्तावेज मिले हैं।”

किरबी ने शरीफ और ओबामा की “बातचीत की खास बातों पर टिप्पणी करने के बजाय कहा, “हमारा यही मानना है कि भारत और पाकिस्तान को व्यावहारिक सहयोग से लाभ होगा। हम दोनों देशों को इस बात के लिए प्रोत्साहित करेंगे कि वे तनाव घटाने के लिए प्रत्यक्ष बातचीत करें।”

उन्होंने कहा, “भारत और पाकिस्तान के रिश्तों का सामान्य होना दोनों देशों और क्षेत्र के लिए बेहद जरूरी है। नजदीकी क्षेत्रीय व्यापार और ऊर्जा संबंधों के लिए उठाए गए कदमों से रोजगार पैदा होगा, महंगाई घटेगी और ऊर्जा की आपूर्ति बढ़ेगी।”

किरबी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान ने काफी कुछ किया है और वह हमें क्षेत्र में इस मामले में मदद करता रह सकता है। केरी ने वार्ता में शरीफ को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि पाकिस्तान आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ से निपटने की कार्रवाई कर रहा है।

परमाणु सुरक्षा के मुद्दे पर किरबी ने कहा कि पाकिस्तान इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से संपर्क बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास एक पेशवर और समर्पित सुरक्षा बल है जो परमाणु सुरक्षा के महत्व को समझता है।

किरबी ने कहा कि केरी और शरीफ के बीच अफगानिस्तान के मुद्दे पर भी बातचीत हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493