दिल्ली के लोग हैं भावुक, जोशीले : एहसान

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी के संगीतकार एहसान नूरानी ने कहा है कि दिल्ली के दर्शक सबसे बेहतरीन दर्शकों में से हैं, क्योंकि वे भावुक और जोशीले हैं।

एक छात्र के चोटिल होने के कारण सोमवार को भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान, दिल्ली में इस तिकड़ी के कार्यक्रम पर रोक लगानी पड़ी थी।

एहसान ने आईएएनएस से कहा, “कार्यक्रम को रोकने के निर्णय से हम निराश हुए थे, लेकिन सुरक्षा सर्वोपरि है। हमें उम्मीद है कि हम शीघ्र ही छात्रों के बीच फिर आ पाएंगे।”

यह पूछे जाने पर कि क्या दिल्ली और एनसीआर में भीड़ पर नियंत्रण कम है, एहसान ने कहा, “दिल्ली के लोग भावुक और जोशीले हैं और वे बेहतरीन दर्शकों में से हैं। मुझे लगता है कि यह ध्यान में रखते हुए इस प्रकार सुरक्षा और योजना की जानी चाहिए जो उन्हें शालीन और सौम्य तरीके से काबू में रख पाए।”

लेकिन इस तिकड़ी को दिल्ली की तरह ही हर जगह कार्यक्रम पेश करना पसंद है और उन्होंने दुनियाभर में कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं।

एहसान ने कहा, “लगभग हर जगह हमें अपने प्रशंसकों से शानदार और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493