पाकिस्तान में हवाई हमलों में 21 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के करीब ताजा हवाई हमलों में 21 आतंकवादी मारे गए।

‘सामा न्यूज’ ने इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) के बयान के हवाले से कहा, “खबर एजेंसी के राजगाल और तिराह इलाकों में बुधवार देर शाम हवाई हमलों में 21 आतंकवादी मारे गए।”

इससे पूर्व, 11 अक्टूबर को उत्तरी वजीरिस्तान कबायली एजेंसी में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने 22 आतंकवादियों को मार गिराया था।

ये हवाई हमले नेशनल एक्शन प्लान (एनएपी) और चल रहे सैन्य अभियान जर्ब-ए-अज्ब के तहत आतंकवाद के खात्मे के प्रयासों का हिस्सा हैं। दोनों अभियानों ने देश में सार्थक तरीके से आतंकवादी हमलों को रोका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493