मिस्र : सेना ने 20 आतंकवादियों को मार गिराया

मिस्र की सेना ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “सैन्य बलों ने आरिश, राफाह और शेख जुवेद शहरों में आतंकवादियों के छिपने के अड्डों और आतंकवादी तत्वों के खिलाफ कार्यवाही जारी रखा और उन पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल कर लिया।”

वक्तव्य में कहा गया है कि सेना ने 78 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार भी किया है और हथियारों के आठ गोदामों को नष्ट किया, जिनमें कई टन जहरीली गैसों, हथियार और मारिजुआना का भंडारण किया गया था।

पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी को जुलाई, 2013 में सेना द्वारा अपदस्थ किए जाने के बाद से ही मिस्र में हिंसक वारदातें जारी हैं, जिनमें सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी और सैनिकों को जान गंवानी पड़ी है।

इसी महीने इससे पहले आरिश में मिलिट्री के एक कार्यालय और एक पुलिस थाने में आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अनेक घायल हो गए।

इस तरह के अधिकांश हमलों की जिम्मेदारी अंसार बेइत अल-मकदिस आतंकवादी संगठन लेता रहा है, जिसने हाल ही में खुद को वैश्विक स्तर पर तेजी से उभरे आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का समर्थक घोषित करते हुए अपने संगठन का नाम ‘सिनाई स्टेट’ रख लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493