बैडमिंटन : फ्रेंच ओपन से रिटायर्ड हर्ट हो हटे कश्यप

पेरिस, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी बैडमिंटन स्टार पारुपल्ली कश्यप गुरुवार को 275,000 डॉलर इनामी राशि वाले फ्रंच ओपन सुपरसीरीज के दूसरे दौर के मैच के बीच से रिटायर्ट हर्ट होकर हटना पड़ा।

इंग्लैंड के खिलाफ राजीव ओउसेफ के खिलाफ कश्यप ने स्वास्थ्य समस्या के कारण जब हटने का फैसला किया तब वह 11-21, 21-13, 2-4 से पीछे चल रहे थे।

पहला मैच गंवाने के बाद राष्ट्रमंडल चैम्पियन कश्यप ने दूसरे गेम में संघर्षपूर्ण वापसी की और जीतते हुए स्कोर बराबर कर लिया।

हालांकि तीसरे गेम में वह 2-4 से पीछे चल रहे थे और उन्हें महसूस हुआ कि वह आगे खेल जारी नहीं रख सकेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493