उपेक्षा को चुनौती की तरह लिया : दीपिका

मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि अपनी असफल फिल्मों के बाद लोगों से मिली उपेक्षा को उन्होंने एक चुनौती की तरह लिया और अपनी आलोचनाओं के पहलुओं पर काम किया।

दीपिका ने यहां बुधवार को ‘वूमेन ऑफ वर्थ 2015’ कार्यक्रम में कहा, “मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मैं फिल्मोद्योग में हूं। यह एक ऐसा व्यवसाय है, जिसे मैं हमेशा से करना चाहती थी और जिसे लेकर बहुत जुनूनी थी। यही वजह है कि जब मुझे नकारना जाने लगा तो मैंने इसे एक चुनौती एवं स्वस्थ आलोचना के रूप में लिया और इस दिशा में काम किया।”

दीपिका के लिए ‘ओम शांति ओम’ और ‘लव आज कल’ की सफलता के बाद लगातार कई फिल्मों की असफलता ‘उपेक्षा’ का दौर था।

उन्होंने कहा, “कड़ी मेहनत कई चीजों की कुंजी होती है, लेकिन आपका अपने काम के प्रति जुनूनी होना भी जरूरी है।”

दीपिका की आगामी फिल्म ‘तमाशा’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493