रियो ओपन में खेलेंगे नडाल

रियो डी जेनेरियो, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन के दिग्गज टेनिस स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल का कहना है कि वह अगले साल फरवरी के रियो ओपन में खेलेंगे।

नडाल के लिए यह रियो ओपन सबसे पसंदीदा और महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है।

14 बार के ग्रैंड स्लेम विजेता ने साल 2014 में एटीपी 500 प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्करण जीता था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 29 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, “विशेष देश में टेनिल कैलेंडर में रियो ओपन एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है।”

नडाल ने कहा, “मैंने पिछले दो साल में ब्राजीलियाई दर्शकों के बीच अच्छे संबंध विकसित किए हैं और मुझे वहां वापस जाना पसंद है।”

रियो ओरन 2016 प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 21 फरवरी तक ब्राजील के जॉकी क्लब में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493