रोनाल्डो के साथ कोई प्रतिस्पर्धा नहीं : मेसी

लंदन, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के स्टार स्ट्राइकर और बार्सिलोना के खिलाड़ी लियोनेल मेसी का कहना है कि वह रियल मेड्रिड के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मुकाबला नहीं कर रहे हैं।

मेसी का कहना है कि वह केवल अपने क्लब के हित की चिंता करते हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मेसी ने शुक्रवार को कहा, “लोग ऐसी बातें कर रहे हैं। मैं रोनाल्डो से मुकाबला नहीं कर रहा हूं और मेरा मानना है कि वह भी ऐसा नहीं करेंगे। मैं केवल अपनी टीम के लिए सबसे अच्छा चाहता हूं और मैं इसी पर काम कर रहा हूं।”

‘फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ दि ईयर’ पुरस्कार के चार बार के विजेता वर्तमान में घुटने की चोट से गुजर रहे हैं।

बार्सिलोना के 28 वर्षीय फारवर्ड खिलाड़ी ने कहा, “मैं अपनी चोट से उबरना चाहता हूं। एक खिलाड़ी के लिए घायल होना सबसे बुरा अनुभव है, लेकिन मैंने शुरुआत से ही इसे स्वीकार किया है।”

मेसी ने कहा, “मेरे लिए 100 प्रतिशत तक फिट होना सबसे महत्वपूर्ण चीज है। मैं प्रतिदिन सुधार कर रहा हूं। मैंने हमेशा कहा कि मैंने अपने ठीक होने के लिए कोई एक तारीख निश्चित नहीं की है, क्योंकि यह मेरे हाथ में नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493