अमेरिकी कंपनी कैटरपिलर ने मौजूदा आर्थिक परिवर्तन की वजह से उत्पन्न अवसरों का उल्लेख करते हुए चीनी बाजार में मजबूती की संभावना जताई है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
कैटरपिलर के समूह अध्यक्ष और कार्यकारी कार्यालय के सदस्य एड रैप ने कहा कि कंपनी चीन में चल रहे बुनियादी ढांचागत एवं शहरीकरण कार्यक्रमों की वजह से निर्माण, बिजली और खनन क्षेत्रों में उत्पन्न अवसरों की संभावना से उत्साहित है।
रैप ने चीन में अपनी कंपनी की मौजूदगी की 40वीं वर्षगांठ पर शूझू में संवाददाताओं को बताया, “हम यहां लंबी अवधि के लिहाज से बाजार में वृद्धि के प्रति आशावादी हैं।” कैटरपिलर के उपाध्यक्ष शेन किहुआ ने चीन की बेल्ट एंड रोड परियोजना से भी उत्पन्न अवसरों का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा, “हम अपने वैश्विक सेवा और आपूर्ति नेटवर्क के साथ इस अभियान में अपने चीनी साझेदारों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।”
dharmpath.com dharmpath