चीन और हांगकांग के कार्यालयों में डेस्कों का घनत्व पिछले दशक की तुलना में दोगुना हो गया है, जिसका मतलब है कि दस साल पहले की तुलना में कार्यालयों में तंग जगह दोगुनी हो गई है।
एक व्यावसायिक रियल एस्टेट सेवा फर्म ‘सीबीआरई’ द्वारा किए गए शोध के मुताबिक, कार्यालयों में प्रति डेस्क औसत क्षेत्र 100 वर्गफुट से सिकुड़ कर 50 से 60 वर्गफुट हो गया है।
अमेरिका और यूरोप में घनत्व नियमों के मुताबिक, वहां प्रति डेस्क क्षेत्र लगभग 150 से 200 वर्गफुट है।
सीबीआरई को विश्वास है कि 60 वर्गफुट से कम क्षेत्रफल में काम कर रहे कर्मचारियों की उत्पादकता जोखिम में है।
कार्यालयों में करीब-करीब सटे डेस्कों से निजता में भी कमी आई है, शोर-शराबा बढ़ा है। इसके साथ ही साथी कर्मचारियों से काम में भी व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath