संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में सहयोग जारी रखेगा चीन

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने शुक्रवार को दैनिक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, “चीन संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में भागीदार बना रहेगा, संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित भुगतान क्षमता सिद्धांत के आधार पर अपने वित्तीय दावेदारियों को पूरा करेगा, संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के लिए बकाया राशि का भुगतान करेगा और दुनिया में शांति और सुरक्षा का माहौल स्थापित करने में योगदान देता रहेगा।”

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, चीन अब संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में दूसरा सर्वाधिक योगदान देने वाला देश बन गया है।

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर 28 सितंबर को हुए शांति सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा था कि चीन के नेतृत्व में एक स्थायी शांति बहाली इकाई की स्थापना की जाएगी और चीन शांति स्थापना के लिए 8,000 सैनिकों वाला एक अतिरिक्त सुरक्षा बल स्थापित करेगा।

इसके अलावा चीन संयुक्त राष्ट्र द्वारा शांति स्थापना अभियानों से जुड़ने के लिए अतिरिक्त इंजीनियर, परिवहन एवं चिकित्सा विशेषज्ञों को भेजने पर गंभीरता से विचार करेगा। चीन अगले पांच वर्षो में 2,000 विदेशी शांति सैनिकों को बारूदी सुरंग हटाने का प्रशिक्षण देगा।

हुआ ने कहा कि यह दुनिया में शांति को बनाए रखने के प्रति चीन की जिम्मेदार रवैये और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493