विंध्यवासिनी द्वारे भक्तों का सैलाब

vindhyawविंध्याचल। वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को लगभग एक लाख भक्तों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। भक्तों द्वारा लगाए जा रहे मां के जयकारे से पूरा मंदिर क्षेत्र गूंजता रहा। भक्तजनों की सुरक्षा की चौकस व्यवस्था थी। आइजी जीएल मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चिलचिलाती धूप में भी मां विंध्यवासिनी, अष्टभुजा व काली देवी मंदिर में भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। दर्शन-पूजन से पहले गंगा स्नान के लिए पक्का घाट, दीवान घाट सहित अन्य घाटों पर भक्तों की भारी भीड़ रही। घाटों से मंदिर की ओर जाने वाली गलियां भी भरी रहीं। मंदिर की छत पर भी अनुष्ठान पूजन के साथ मुंडन संस्कार होता रहा। अपराह्न में पहुंचे आइजी जोन जीएल मीणा ने मेला क्षेत्र व मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493