युवा ब्राजीलियाई खिलाड़ियों पर मैनचेस्टर सिटी की नजर

रियो डी जेनेरियो, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर सिटी और ब्राजीलियाई क्लब कोरिंथियंस के बीच हुए नए समझौते के तहत कोरिंथियंस अपने युवा खिलाड़ियों के साथ करार का पहला अवसर मैनचेस्टर सिटी को देगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सिटी ने पहले से ही कोरिंथियंस अकादमी के 15 वर्षीय स्टार खिलाड़ी और विटिन्हो नाम से लोकप्रिय विक्टर माउरा के साथ करार सुरक्षित कर रखा है।

विटिन्हो जनवरी में क्लब के साथ अपने पहले पेशेवर अनुबंध पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

इसके अलावा दोनों क्लबों के बीच हुए समझौते के तहत सिटी क्लब ने अगले साल प्रीमियर लीग क्लब अकादमी के दौरान कोरिंथियंस को अपने प्रशिक्षण भेजने की मंजूरी दे दी है।

सिटी लंबे समय से इस प्रयास में था कि ब्राजील के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हासिल करने से पहले क्लब से जोड़ लिया जाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493