आईएसएल : मुंबई की भिडंत गोवा से आज

नवी मुंबई , 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे सीजन में रविवार को मुंबई सीटी एफसी का मुकाबला अभी तक की मजबूत टीम एफसी गोवा से होगा।

नवी मुंबई , 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे सीजन में रविवार को मुंबई सीटी एफसी का मुकाबला अभी तक की मजबूत टीम एफसी गोवा से होगा।

दिल्ली डायनामॉस को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज करने वाली मुंबई दो हार, एक ड्ऱॉ के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है। मुंबई को और ज्यादा सचेत रहने की जरूरत इसलिए है क्योंकि उसका मुकाबला टॉप टीम से है। गोवा 3 जीत और एक ड्रॉ के साथ अंक तालिका में सबसे उपर है।

मुंबई टीम का दारोमदार भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के कंधों पर होगा। साथ ही टीम में शामिल हैती के फॉर्वड सोनी नोर्डे भी सुनिल के साथ मिलकर टीम के अटैक को मजबूती प्रदान करेंगे। मुंबई के कोच और खिलाड़ी निकोलस एनेल्का चाहेंगे की टीम के दोनों स्टार प्लेयर अपना शानदार खेल दिखाएं।

दूसरी तरफ 7 ब्राजीलियाई खिलाड़ियों से सजी गोवा की टीम ने अभी तक काफी आक्रामक खेल दिखाया है। टूर्नामेंट में किए गए आठ गोल उनके आक्रामक खेल को बताने के लिए काफी हैं। गोवा के कोच जीको चाहेंगे की उनकी टीम अपना आक्रामक खेल मुंबई के खिलाफ भी जारी रखे।

इंडो-एशियन न्यूज र्सविस

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493