हॉलीवुड की ‘फेरी’ मौरीन ओहरा का निधन

लॉस एंजेलिस, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘मिरेकल ऑन 34थ स्ट्रीट’, ‘द क्वाइट मैन’ और ‘द पैरेंट ट्रैप’ जैसी अमेरिकी फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं आयरलैंड की अभिनेत्री मौरीन ओहरा नहीं रहीं। वह 95 साल की थीं।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रपट के अनुसार, मौरीन ने शनिवार को अमेरिकी राज्य इडाहो की राजधानी बोइस स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। वह हॉलीवुड के स्वर्णिम युग की जीवित बची अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्हें अकसर ‘फेरी’ कहकर पुकारा जाता है और उन्होंने ‘हाउ ग्रीन वाज माय वैली’ और ‘अवर मैन इन हवाना’ जैसी फिल्मों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

मौरीन का अभिनय करियर अभिनेता चार्ल्स लॉटन की बदौलत शुरू हुआ।

चार्ल्स ने मौरीन का एक स्क्रीन टेस्ट देखा था और उसके बाद उन्होंने व उनके साथी एरिक पोमेर ने अपनी कंपनी मायफ्लोवर फिल्म्स के लिए उनके साथ सात साल का एक करार किया था। मौरीन उस वक्त किशोरी थीं।

मौरीन ने 1938 में बनी कुछ इंग्लिश फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिकाएं निभाईं। उनकी रुपहले पर्दे पर पहली दमदार उपस्थिति ‘जमैका इन’ फिल्म में नजर आई, जिसमें उनके साथ चार्ल्स लॉटन भी थे।

‘डांस गर्ल डांस’ (1940) फिल्म की उनकी भूमिका उनकी सर्वश्रेष्ठ भूमिकाओ में से एक है। डोरोर्थी आर्जनर निर्देशित इस फिल्म में अमेरिकी अभिनेत्री लुसिले बॉल भी थीं।

मौरीन को 2014 में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर एंड आर्ट साइंसेज ने गवर्नर्स अवार्ड्स में ऑनरेरी ऑस्कर से सम्मानित किया गया।

मौरीन की आत्मकथा ‘टिस हरसेल्फ’ 2004 में प्रकाशित हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493