चीन में पांडा के 12 जुड़वा बच्चों से मिले लोग

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और चेंग्दू रिसर्च बेस ऑफ जाइंट पांडा ब्रीडिंग ने पांडा के इन बच्चों से लोगों को मिलवाया। साथ ही उन्होंने दुनियाभर के पांडा प्रशंसकों और लोगों से इसकी रक्षा का आह्वान किया।

चीन में यूएनडीपी के उपनिदेशक पैट्रिक हेवरमैन ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने बताया कि चीन के किन्हे में सितंबर में पैदा हुए पांडा के जुड़वा बच्चों को यूएनडीपी का इमेज एम्बेसडर बनाया गया है।

पैट्रिक ने दुनियाभर के पांडा प्रशंसकों से पांडा के इन जुड़वा बच्चों के नाम सुझाने को कहा। पांडा के जुड़वा बच्चों की अन्य पांच जोड़ियों को भी नाम दिए जाने हैं।

वर्ष 2015 में चीन के चेंग्दू में पांडा के कुल 15 बच्चे पैदा हुए, जिसमें 12 जुड़वां हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493